{"_id":"69d2c8bf0a004dfe7c0ddde1","slug":"firing-on-a-young-man-due-to-enmity-he-survived-lucknow-news-c-13-lko1070-1677976-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बची जान
Mon, 06 Apr 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
विकासनगर सेक्टर-चार स्थित आईवोरी कैफे के बाहर हुई घटना, मौके पर मिला कारतूस।
गुडंबा। विकासनगर सेक्टर-चार में शनिवार रात पुरानी रंजिश में जानकीपुरम निवासी रोहित ने अलीगंज के हनी तिवारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि जानलेवा हमले में हनी व उसके दोस्त बच गए। विकासनगर पुलिस ने रोहित व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शनिवार रात करीब 2:30 बजे हनी तिवारी दोस्तों के साथ विकासनगर सेक्टर-चार स्थित आईवोरी कैफे में बैठा था। इसकी भनक लगते ही रोहित साथियों के साथ कैफे पहुंच गया। दोनों पक्ष धक्का-मुक्की करते हुए कैफे के बाहर पहुंच गए। आरोप है कि रोहित ने हनी पर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। करीब तीन बजे पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। जांच के दौरान पुलिस को मौके से दो कारतूस और कई खोखे मिले। एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
तीन माह पहले हनी और रजत ने रोहित पर की थी फायरिंग
एसीपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि करीब तीन माह पहले हनी और उसके दोस्त रजत ने रोहित पर फायरिंग की थी। अलीगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हनी और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। फिलहाल विकासनगर पुलिस ने हनी की तहरीर पर रोहित व उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विकासनगर पुलिस पर हुक्का बार चलवाने का आरोप
घटना से डरे हुए लोगों का कहना है कि कई वर्षों से विकासनगर थाने में तैनात सिपाही के संरक्षण में आईवोरी कैफे व उसके आसपास तीन हुक्का बार का संचालन 24 घंटे होता है। लोगों का आरोप है कि पुलिस हर माह हुक्का बार से 30 हजार रुपये भी वसूलती है। इतना ही नहीं, हुक्का पीने जाने वालों को इंट्री कैफे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर दी जाती है। आईवोरी कैफे के अंदर फोटो व वीडियो बनाना भी मना है।