{"_id":"5d4525128ebc3e6cf57b3960","slug":"firing-in-pgi-area-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के पीजीआई इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ के पीजीआई इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
Sat, 03 Aug 2019 10:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीजीआई थानाक्षेत्र के अंसल सिटी में शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक व बसपा के पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी के करीबी सुनील सिंह पर जानलेवा हमला किया। वह अपनी बीएमडब्ल्यू कार से अंसल सिटी परिसर में शॉपिंग मॉल की साइट पर जा रहा था कि तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया।
इसके बाद दो बदमाश बाइक से उतरकर कार के दोनों ओर खड़े हो गए और पांच गोलियां चलाईं। सुनील के सीने में दो व जांघ में एक गोली लगी है। उसे मरा समझकर बदमाश भाग निकले। इस बीच आसपास के लोग पहुंचे। सुनील ने पत्नी रंजना को फोन कर जानकारी दी। कुछ ही मिनट में वह पहुंची और पति को अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी मौका-मुआयना किया। पुलिस लेन-देन के विवाद में हमले की आशंका जताते हुए छानबीन कर रही है। देर शाम रंजना की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
वारदात स्थल से इकट्ठा किए गए साक्ष्य
फायरिंग के बाद वारदात स्थल का दृश्य।
- फोटो : amar ujala
सीओ कैंट दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से देवरिया निवासी सुनील यहां अंसल सिटी परिसर में पत्नी रंजना, बेटे आदित्य व बेटी सुहानी के साथ रहता है। वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के पास साइबर हाइट्स टावर में शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के नाम से रीयल एस्टेट का काम करता है। वह अंसल सिटी परिसर में शॉपिंग मॉल बनवा रहा है।
सुबह करीब 10 बजे वह कार से साइट पर जाने को निकला। घर से करीब 150 मीटर दूर सन्नाटे वाली सड़क पर पहुंचते ही सामने से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी कार रुकवा ली। इसके बाद दो बदमाश बाइक से उतरे और असलहे तानकर दरवाजा खोलने का इशारा किया। घबराया सुनील सीट पर झुक गया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक बदमाश ने ड्राइविंग सीट की ओर से तो उसके साथी ने दूसरी तरफ से गोलियां चलाईं।
सुबह करीब 10 बजे वह कार से साइट पर जाने को निकला। घर से करीब 150 मीटर दूर सन्नाटे वाली सड़क पर पहुंचते ही सामने से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी कार रुकवा ली। इसके बाद दो बदमाश बाइक से उतरे और असलहे तानकर दरवाजा खोलने का इशारा किया। घबराया सुनील सीट पर झुक गया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक बदमाश ने ड्राइविंग सीट की ओर से तो उसके साथी ने दूसरी तरफ से गोलियां चलाईं।