फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firing in a clash in Thakurganj area in Lucknow.

Video: 28 सेकंड के वीडियो में सामने आई वारदात... दुकानदार ने भाई-बहन को मारी गोली, मची अफरातफरी

Sat, 13 Jan 2024 09:59 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Jan 2024 09:59 PM IST
सार

ठाकुरगंज के दौलतगंज इलाके में हुई वारदात से हड़कंप मच गया। एक दुकानदार ने बाइक हटाने के विवाद में भाई-बहन को गोली मार दी। भाई को कमर के पास व बहन के पैर में गोली लगी है। घटना का 28 सेकंड का वीडियो सामने आया है।

Firing in a clash in Thakurganj area in Lucknow.
फायरिंग करता आरोपी दुकानदार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में शुक्रवार सुबह बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में परचून दुकानदार ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पड़ोसी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पड़ोसी व उनकी बहन गोली लगने से जख्मी हो गई। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के लिए पुलिस जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजेगी।



ठाकुरगंज के दौलतगंज निवासी सागर कनौजिया के मुताबिक उनके पड़ोस में रहने वाले परचून दुकानदार मनोज मिश्र को शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अपनी कार निकालनी थी। गली में ही सागर के भाई व नगर निगम के संविदा कर्मचारी मोनू (30) की बाइक खड़ी थी। पड़ोसी मनोज ने मोनू और उनके घरवालों से बाइक हटाने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मनोज दौड़कर अपने घर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल लाया और दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी। मोनू के कमर के पास व उनकी बहन मानसी (20) के पैर में गोली लगी और दोनों खून से लथपथ होकर गिर पड़े।


विज्ञापन


मोहल्ले में फायरिंग से अफरातफरी मच गई। आरोपी मनोज पर घायल मोनू के बुजुर्ग पिता हरिप्रसाद से भी मारपीट करने का आरोप है। फायरिंग की सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने घायल मोनू और मानसी को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि मोनू के भाई सागर ने मनोज के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि घायल मोनू के खिलाफ भी तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 2016 में उसपर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। उसको जिलाबदर भी किया गया था।

28 सेकंड का वीडियो... रोकने के लिए पकड़ते रहे लोग, कर दी फायरिंग
दुकानदार मनोज और पड़ोसी मोनू के परिजनों के बीच विवाद व फायरिंग का 28 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मनोज रिवॉल्वर लिए है और कुछ लोग उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच मनोज ने लोगों के बीच से ही गोली चला दी।


आरोप-पहले भी धमका चुका है आरोपी
गोली लगने से घायल मोनू के भाई सागर कनौजिया ने बताया कि पड़ोसी मनोज मिश्र उनके परिवार से बेवजह रंजिश रखता है। वो अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने लगता है। कुछ साल पहले भी मनोज और उसके एक साथी ने इसी तरह असलहा दिखाते हुए उनके परिवार को धमकाया था। एसीपी चौक राजकुमार सिंह का कहना है कि आरोपी दुकानदार मनोज के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जा रही है।

गोली लगने से घायल भाई-बहन की हालत स्थिर
ठाकुरगंज इलाके में गोली लगने से घायल भाई-बहन की हालत अब स्थिर है। दोनों अभी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती हैं। वहीं, आरोपी दुकानदार मनोज मिश्र के शस्त्र लाइसेंस के निलंबन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि आरोपी की लाइसेंसी रिवाॅल्वर बैलेस्टिक जांच के लिए सोमवार को फोरेंसिक लैब भेजी जाएगी। मालूम हो कि दौलतगंज निवासी नगर निगम के संविदाकर्मी मोनू कनौजिया के परिवार का शुक्रवार को पड़ोसी दुकानदार मनोज मिश्र से घर के बाहर खड़ी बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया था। इस पर मनोज ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी थी। इससे मोनू व उनकी बहन मानसी को गोली लग गई थी। घायल मोनू के भाई सागर कनौजिया ने मनोज के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर ली थी। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed