{"_id":"bc70cf9ee949918cf0a3265df8b03ca0","slug":"firing-for-animals-three-killed-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवरों की लड़ाई में 'जानवर' बन गए इंसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवरों की लड़ाई में 'जानवर' बन गए इंसान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 Apr 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
जानवरों की लड़ाई में इंसानों के भी पशुवत व्यवहार का नतीजा तीन लोगों को अपनी जाने देकर चुकाना पड़ा है।
विज्ञापन
लख्ानऊ के नजदीकी सीतापुर जिले के पिसावां थाना इलाके अकबरपुर गांव में शनिवार दोपहर को एक खेत में जानवर घुस गए। जानवरों के खेत में घुसने से यादव और कहार दो पक्षों में विवाद हो गया।
विवाद बढऩे पर नाजायज असलहे निकल आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की चपेट में आकर कहार पक्ष के तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस फायरिंग में सात अन्य घायल हो गए। पांच को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है, जबकि दो जिला अस्पताल रेफर किए गए हैं। घटना सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन