{"_id":"61706d983a7ce4581b58f88d","slug":"firing-during-ramleela-lucknow-news-lko600939060","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मंचन के दौरान बाइक सवार अराजकतत्वों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरातफरी, रस्तम व उसके साथियों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मंचन के दौरान बाइक सवार अराजकतत्वों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरातफरी, रस्तम व उसके साथियों पर आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मड़ियांव गांव में मंगलवार रात रामलीला मंचन के दौरान अराजकता फैलाने की कोशिश की गई। इस दौरान बाइक सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे मेले में अफरातफरी मच गई। अराजकता फैलाने वाले युवकों की तस्वीरें पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। रामलीला कमेटी ने चार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
मड़ियांव गांव में श्रीराम जानकी मंदिर के पास श्रीराम लीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन किया जा रहा है। मंगलवार रात जब रामलीला का आयोजन हो रहा था तो इस बीच दो बाइकों पर सवार चार लोग रामलीला स्थल के पास देर रात करीब 1:37 बजे पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए निकल गए। लोगों ने विरोध करते हुए पीछा किया तो उन पर भी असलहे तानकर धमकी दी। इस वारदात से कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। पूरी घटना कार्यक्रम स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
कमेटी के नीरज गुप्ता, अनूप अवस्थी, सुशील तिवारी व अन्य लोगों ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले बाइक सवार रुस्तम और उसके साथियों ने फायरिंग की है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इन लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है। इन लोगों ने बताया कि रुस्तम के खिलाफ मड़ियांव समेत कई थानों में आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक, कमेटी की तरफ से तहरीर व सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल
रामलीला के मंचन के दौरान मंगलवार को हुई फायरिंग का वीडियो बुधवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों को दबोचने के लिए थाने के अलावा सर्विलांस सेल सहित तीन टीमों को लगाया गया है। टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।