{"_id":"6583c6f2352eacf709012706","slug":"firing-between-police-and-goons-in-barabanki-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बुलंद चोरों के हौसले: SDM के यहां चोरी करने पहुंच गए बदमाश पुलिस ने देखा फिर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बुलंद चोरों के हौसले: SDM के यहां चोरी करने पहुंच गए बदमाश पुलिस ने देखा फिर..
Thu, 21 Dec 2023 11:32 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:32 AM IST
सार
बाराबंकी में एसडीएम के यहां चोरी करने वाले बदमाशों व पुलिस के बीच देर रात फायरिंग हो गई। फायरिंग में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में जहांगीराबाद रोड पर रात पौने तीन बजे पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है वहीं पांच गिरफ्तार किए गए। इन्हीं बदमाशों ने एसडीएम के यहां चोरी की थी। इनका कुर्सी में पड़ी डकैती से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद मार्ग पर बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। बृहस्पतिवार रात करीब 3:45 बजे पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: रामलला के दर्शन कराएंगी 1000 स्पेशल ट्रेनें, देश के हर कोने से उपलब्ध होंगी ट्रेन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: बीयर की दुकानों के पास बैठकर शराब पीने की होगी व्यवस्था, सड़क किनारे खड़े होकर पीने पर लगेगी रोक
कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बहराइच जिले के निवासी नन्हे उर्फ गुरु जी, मोतीलाल, राजेश राम, पवन समेत पांच बदमाश पकड़े गए है। इन लोगों ने मयूर विहार कॉलोनी में झांसी में तैनात एसडीएम के यहां लाखों की चोरी भी की थी।