फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fireman died under suspicious circumstances

Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में फायरमैन की मौत

Wed, 24 Jul 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 24 Jul 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Fireman died under suspicious circumstances
श्रावस्ती। ड्यूटी के बाद सोमवार रात कमरे में सोने गए फायरमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला अग्निशमन केंद्र भिनगा में कानपुर नगर निवासी राम जियावन (48) फायरमैन के पद पर तैनात था। सोमवार रात वह खाना खाकर कमरे में सोया था। मंगलवार सुबह काफी देर तक नहीं मिलने पर साथियों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान केंद्र परिसर में बने उसके आवास के कमरे का दरवाजा खुला देख साथी अंदर गए तो वहां राम जियावन बेड के बगल में फर्श पर पड़ा था। साथी कर्मियों ने इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र के अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल व शव की छानबीन की। सीएफओ प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि राम जियावन के परिजनों को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed