फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire safty week

ये विभाग सप्ताह भर करेगा लोगों को जागरूक

Mon, 14 Apr 2014 12:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Apr 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
fire safty week

अग्निशमन विभाग सोमवार को अग्निशमन सेवा दिवस मनाएगा। साथ ही अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

सीएफओ हरवीर सिंह मलिक ने बताया कि हजरतगंज स्थित फायर स्टेशन परिसर में सुबह 8 बजे स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम स्थल से अग्नि सुरक्षा रैली निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को अग्नि सुरक्षा व बचाव के प्रति जागरूक किया जाना है।

दूसरे दिन 15 अप्रैल को फायर स्टेशनों व महत्वपूर्ण स्थानों पर समस्त फायर स्टेशन क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

तीसरे दिन 16 अप्रैल को जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर मौजूद फायर स्टेशनों, स्कूलों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


17,18 व 19 अप्रैल को जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर बहुखंडीय भवनों का निरीक्षण, अग्निशमन से संबंधित जनजागरण अभियान आदि किया जाएगा।

साथ ही गोष्ठी के माध्यम से व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों को बुलाकर विचार विमर्श किया जाएगा।

अंतिम दिन 20 अप्रैल को ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन होंगे। इसमें अग्निसुरक्षा के विविध पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed