{"_id":"64ceb47a3ebda4381b014d8a","slug":"fire-on-youth-admit-in-trauma-lucknow-news-c-13-lko1018-365100-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुकदमे में सुलह से किया मना तो युवक को मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुकदमे में सुलह से किया मना तो युवक को मार दी गोली
Sun, 06 Aug 2023 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हसनगंज इलाके में शनिवार रात काम से लौट रहे सूरज निषाद (26) को कुछ लोगों ने मुकदमे में सुलह करने से मना करने पर गोली मार दी।
गोली युवक के बाएं हाथ पर लगी। घायल युवक को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मनकामेश्वर मंदिर रोड इलाके में सूरज निषाद परिवार संग रहता है। उसके मुताबिक रात करीब नौ बजे वह काम से घर लौट रहा था। मंदिर मोड़ के पास पीछे से डालीगंज के हारून और अतहर ने उसे रोक लिया।
दोनों ने 15 जुलाई को दर्ज कराए गए मुकदमे में सुलह करने के लिए कहा। इनकार पर दोनों ने असलहा निकाल कर गोली चला दी। एक गोली सूरज के बाएं हाथ में लगी।
इस बीच सूरज का साथी रितिक वहां पहुंच गया। उसने सूरज को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों का एक साथी आशीष जोशी आ धमाका और सूरज पर चाकू से हमला कर दिया।
फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी भाग खड़े हुए। हसनगंज पुलिस ने घायल सूरज को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर श्वेता द्विवेदी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
2020 से चल रही है रंजिश, कुछ दिन पहले भी हुआ था हमला
सूरज के मुताबिक, पिता सुरेश निषाद ने वर्ष 2020 में आशीष जोशी, हारून, छोटे, अमन और उनके साथियों के खिलाफ हसनगंज थाने में बलवे और मारपीट का केस दर्ज कराया था। 15 जुलाई को भी आरोपियों ने डालीगंज बाजार में सूरज को रोक लिया था और सुलह करने की बात कहते हुए हमला किया था। मामले में सूरज ने 15 जुलाई को आशीष जोशी, अतहर, हारून, छोटे, अमन और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ हसनगंज थाने में केस दर्ज कराया था।