फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire on sp mla in eta, police arrested two boys.

यूपीः सपा विधायक अमित गौरव पर बदमाशों ने की फायरिंग

Tue, 30 Dec 2014 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा Updated Tue, 30 Dec 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
Fire on sp mla in eta, police arrested two boys.

सोमवार की देर शाम गांव रामनगर में घर के दरवाजे पर सपा के मारहरा विधायक अमित गौरव यादव उर्फ टीटू पर तीन बाइक सवार युवकों फायर झोंक दिया। गोली दरवाजे में जा लगी और विधायक बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, एक आरोपी मौके से फरार हो गया। विधायक ने कातिलाना हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी विसर्जन सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


अभी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि उन्होंने विधायक पर हमला क्यों किया। विधायक का कहना है कि उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। न ही वह हमला करने वालों को जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव से ताप रहा था हाथ

Fire on sp mla in eta, police arrested two boys.

मारहरा विधायक विधायक अमित गौरव यादव गांव रामनगर थाना निधौली कलां के रहने वाले हैं। घटना के वक्त शाम करीब 7 बजे वह रोज की तरह अपने छोटे भाई शशांक यादव शीटू और गांव के कुछ लोगों के साथ घर के दरवाजे पर अलाव जलाकर हाथ ताप रहे थे।

अंधेरे के चलते गोली विधायक के बाजू के पास से होते हुई दरवाजे में जा लगी। पकड़े गए हमलावर अजीत व धर्मेंद्र आपस में सगे भाई हैं और उन्होंने अपने फरार हुए साथी का नाम राघवेंद्र बताया है। तीनों आरोपी गांव रामनगर के ही रहने वाले हैं।

ग्रामीणों ने गिरफ्तार आरोपियों, उनकी बाइक, एक 315 बोर के तमंचे, तीन जिंदा कारतूस व एक खाली खोखे को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे में है। मगर, सवाल ये है कि इन बदमाशें के बाद इतना विस्फोटक सामान होने के बावजूद इन्हे बेधड़क घूमने दिया जा रहा था। इस घटना ने यूपी की कानून-व्यवस्था पर कई सवालिया निशान लगा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed