फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire on railway land in Mohanlalganj.

Mohanlalganj: रेलवे की भूमि पर लगे यूकेलिप्टस की बाग में लगी भीषण आग, पांच गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

Fri, 03 May 2024 05:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 May 2024 05:34 PM IST
सार

मोहनलालगंज में रेलवे की भूमि पर लगी भीषण आग में हड़कंप मच गया। आग यूकेलिप्टस की बाग में लगी। आग बुझाने का काम जारी है।

विज्ञापन
Fire on railway land in Mohanlalganj.
यूकेलिप्टस की बाग में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेलवे स्टेशन के ठीक बगल में रेलवे की भूमि पर लगे यूकेलिप्टस की बाग में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग विकराल हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाडियों से रेलवे की पच्चीस हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाईन व रेलवे स्टेशन को बचाने की कवायद जारी है। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

विज्ञापन


आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। तहसीलदार समेत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है लेकिन रेलवे का कोई अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं है। शुक्रवार की दोपहर रेलवे स्टेशन के बगल में रेलवे के यूकेलिप्टस की बाग में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी जिससे रेलवे के हरे पेड़ों के साथ ही रेलवे के द्वारा काटे गये यूकेलिप्टस की लकड़ी के ढेर भी जलने लगे।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु, बोले- प्राण प्रतिष्ठा के दिन आंखों से आंसू गिर रहे थे

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ सीट पर सपा के दूसरे प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन, सियासी गलियारे में चर्चा तेज


इसी बीच रेलवे स्टेशन की दूसरी ओर भी अचानक आग लग गई जिससे स्टेशन पर मालगाड़ी से सामान उतार रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि लपटें ट्रेनों के संचालन के लिए बिछाई गई पच्चीस हजार वोल्टेज की लाईन तक पहुंच रही थीं।

स्टेशन के पास आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाडियां व फायरकर्मी आग बुझाने में लगे रहे। फायर इंस्पेक्टर माम चंद बडगूजर के मुताबिक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। आग बुझाने के प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed