{"_id":"5d1e5da08ebc3e3ca40ced37","slug":"fire-in-plywood-factory-lucknow-news-lko468922945","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, हड़कंप
विज्ञापन
तालकटारो औद्योगिक क्षेत्र में बनी प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाईवुड फैक्टरी में आग, नहीं थे सुरक्षा इंतजाम, तीन घंटे तक मची रही अफरातफरी
तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया में बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे प्लाईवुड फैक्टरी में आग लग गई। इस दौरान वहां काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई।
देखते-देखते चारो तरफ धुएं का गुबार छा गया। दमकल की दस गाड़ियाें ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ आलमबाग के मुताबिक, फैक्ट्री में फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं थे।
ऐशबाग निवासी ओंकार गुप्ता की विनायक फाइबर बोर्ड इंडस्ट्री है। फैक्टरी में प्लाईवुड बनाने का काम होता है। फैक्टरी करीब 10 साल पुरानी है। मजदूरों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे आग लग गई थी।
विज्ञापन
प्लाईवुड, लकड़ी और लकड़ी का बुरादा व अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने से आग तेजी से फैलने लगी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ है। मजदूरों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।
दमकल को करीब 1.15 बजे सूचना दी। इस बीच आस-पास के इलाके में काला धुआं फैल गया। 25 मिनट बाद आलमबाग से दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। इसके बाद आठ गाड़ियों को और बुला लिया गया।
करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। हालांकि दमकल कर्मी राहत कार्य में जुटे थे। एफ एसओ आलमबाग रामलखन के मुताबिक, ओंकार गुप्ता के पास फायर एनओसी नहीं थी।
फैक्टरी मालिक को नोटिस दिया जाएगा। वहीं, इलाके के लोगों ने बताया कि इंडस्ट्रीयल एरिया में दर्जनों फैक्टरियां हैं। दमकल विभाग को इलाके में सभी फैक्टरियों के फायर एनओसी चेक करने चाहिए।