फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in paint shop due short sircuit in nishatganj

राजधानी के निशातगंज में पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, लपटों में फंसा परिवार

Thu, 10 Jun 2021 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
fire in paint shop due short sircuit in nishatganj
लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज की पहली गली में स्थित पेंट की दुकान में बुधवार दोपहर शॉट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बिल्डिंग लपटों से घिर गई। इससे दुकान की ऊपरी मंजिल में दुकानदार, उसकी पत्नी और दो बच्चे फंस गए। सूचना पर गाजीपुर फायर स्टेशन से पहुंची अग्निशमन टीम ने सबसे पहले बगल के मकान से सीढ़ी लगाकर दंपती व दोनों बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद आग बुझानी शुरू की। पूरी दुकान में पेंट व अन्य सामान भरा होने से आग थमने के बजाय भड़कती ही जा रही थी। 16 दमकल गाड़ियों से करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

लपटों के बीच फंसा परिवार
निशातगंज की पहली गली में रेहान व उनके छोटे भाई खैरुल बशर की बाम्बे पेंट हाउस एंड कलर बैंक नाम से दुकान है। कोरोना कर्फ्यू के चलते 38 दिन से दुकान बंद थी। अनलॉक होने पर बुधवार को खैरुल बशर दुकान खोलकर नौकरों से साफ-सफाई करा रहे थे। इसी दौरान बिजली का एक तार टूटकर लोहे के एंगल पर गिरा और तेज चिंगारियां निकलने लगीं। एंगल पेंट की बाल्टी पर गिरने से आग लग गई। खैरुल व नौकरों ने आग बुझाने की कोशिश की मगर कुछ ही देर में पूरी दुकान लपटों से घिर गई। इस पर फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। कुछ देर में ही गाजीपुर फायर स्टेशन से एफएसआई शेर अली अपनी टीम लेकर पहुंचे। पता चला कि दुकान के ऊपर दूसरी मंजिल पर रेहान, उनकी पत्नी मोहसिना जमाल और बच्चे अदीब व अजीन फंसे हैं। भीतर धुआं भरने से ये चारों लोग छत पर चले गए थे, मगर वहां तक लपटें व धुएं का गुबार था। इस पर एफएसआई शेर अली व फायर फाइटर इरफान ने तुरंत दुकान के बगल के मकान की छत से सीढ़ी लगाकर रेहान, मोहसिना व दोनों बच्चों को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन

बगल के मकान पर चढ़कर बुझाई आग
इसके बाद आग बुझानी शुरू की। सूचना पाकर सीएफओ वीके सिंह भी पहुंच गए। आग के विकराल रूप धारण करने के चलते हजरतगंज एफएसओ आरके रावत व चौक एफएसओ रामकिशोर यादव भी कई दमकल लेकर मौके पर पहुंच गए। दुकान के अगले हिस्से के साथ ही बगल के मकान व मस्जिद की छत पर चढ़कर फायर फाइटर्स ने आग बुझानी शुरू की। एक तरफ की दीवार में ड्रिल मशीन से दो बड़े छेद करके भी भीतर पानी की बौछार चालू कर दी गई। दुकान के पीछे स्थित जुनैद के घर की छत से भी बाम्बे पेंट हाउस के पिछले हिस्से में बड़ा छेद करके पानी की बौछार शुरू की गई। पड़ोसी मतलूब व मुदस्सिर ने भी मदद की। करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार खैरुल बशर का कहना है कि अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि परिवार के लोग व पूरा स्टाफ सही सलामत है, ये राहत की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ रोकने को बंद कराया रास्ता
अग्निकांड की सूचना पर डीसीपी (उत्तरी) रईस अख्तर, एडीसीपी (उत्तरी) प्राची सिंह, एसीपी महानगर व गाजीपुर कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए थे। भीड़ के चलते दमकलों के आने-जाने में दिक्कत न हो, इसके चलते पुलिस ने आसपास का रास्ता बंद करा दिया। आग का विकराल रूप देख आसपास के व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दीं। सीएफओ वीके सिंह ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे पेंट की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर गाजीपुर, हजरतगंज, चौक समेत अन्य फायर स्टेशनों से 16 दमकल मंगाकर करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। दुकान में पेंट, तारपीन का तेल व अन्य ज्वलनशील केमिकल का काफी स्टॉक होने के चलते आग ने विकराल रूप धारण किया था। दुकानदार ने शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की बात कही है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed