फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire in modern rail coach factory of lalganj

लालगंज के मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री में लगी आग, पांच लाख का स्क्रैप राख

Tue, 30 Jan 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Jan 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Fire in modern rail coach factory of lalganj
लालगंज रेल कोच फैक्ट्री में आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : amar ujala

लालगंज स्थित मॉडर्न रेलकोच फैक्ट्री में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड में लाखों रुपये कीमत का स्क्रैप जल गया। आग लगने से फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई। विभागीय अधिकारियों की सूचना पर कई दमकल मौके पर पहुंच गईं। पड़ोसी जनपदों से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं।

विज्ञापन


करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। लालगंज पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की। अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि आग स्क्रैप के दूसरे ढेर, फैक्ट्री के प्रोडक्शन एरिया और कार्यालयों के तरफ नहीं पहुंच सकी। अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही के चलते आग लगी। सही कारण जांच के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन


मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के दक्षिण दिशा में स्थित नाले के बगल में दोपहर के वक्त स्क्रैप में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें देखकर आसपास काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाच टॉवर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सायरन बजाया तो अधिकारी भी बाहर भागे। स्क्रैप के ढेर में ज्यादातर मैटेरियल लकड़ी से संबंधित था, जिससे आग की लपटें बढ़ती ही जा रही थीं। जिस समय आग लगी, उस समय स्क्रैप को छांटने का कार्य चल रहा था, जिसमें काफी मजदूर लगे थे। आग लगते ही सारे मजदूर भाग गए।

आग बुझाने में दमकल की 11 गाड़ियां लगीं

Fire in modern rail coach factory of lalganj

अधिकारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और लालगंज पुलिस को सूचना दी। फैक्ट्री परिसर की फायर टेंडर के साथ ही लालगंज, रायबरेली, उन्नाव, फतेहपुर, लखनऊ से दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ।

करीब चार घंटे तक दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की, तब जाकर आग की लपटें शांत हुई। अग्निकांड से लाखों रुपये कीमत का स्क्रैप जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने की वजह की पड़ताल कराई जा रही है। लालगंज कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि, आग बुझा ली गई है। घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी।

जिला मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि, मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के स्क्रैप में आग लगी थी। आग को काबू में कर लिया गया है। अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। रायबरेली के अलावा उन्नाव, फतेहपुर, लखनऊ से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गई थीं। उन्होंने बताया कि, लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed