{"_id":"5a0c2f3f4f1c1bf2538bcfb6","slug":"fire-in-lda-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: एलडीए में लगी आग से अफरातफरी, ऊपरी फ्लोर पर धुंआ भरने से कर्मचारी दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: एलडीए में लगी आग से अफरातफरी, ऊपरी फ्लोर पर धुंआ भरने से कर्मचारी दहशत में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 15 Nov 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
एलडीए में लगी आग
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एलडीए में बुधवार दोपहर लगी आग से अफरातफरी मच गई। ऊपर की फ्लोर पर धुंआ भरने से कर्मचारी दहशत में आ गए। जानकारी पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची और आग पर काबृ पाया।
विज्ञापन
प्रशासन का कहना है कि ऊपरी फ्लोर से किसी ने सिगरेट पीने के बाद माचिस की तीली फेंकी होगी। जिससे नीचे पड़े कूड़े में आग लग गई। जिससे कि ऊपरी फ्लोर पर धुंआ भर गया और कर्मचारी दहशत में आ गए। किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन
एलडीए में ही पिछले महीने 14 अक्टूबर को आग लग गई थी। जिसमें दो हजार करोड़ से अधिक के घोटाले से जुड़ी फाइलें जलकर खाक हो गई थीं।
खास बात है कि यह घटना तब हुई थी जब हुसैनाबाद हेरीटेज जोन सौंदर्यीकरण, जेपीएनआईसी, जनेश्वर मिश्र पार्क और प्लाट समायोजन घोटाले सहित कई प्रमुख योजनाओं में भ्रष्टाचार किए जाने को लेकर जांच चल रही थी और सीएजी ने भी रिपेार्ट तलब की थी।
विज्ञापन
आग में जो सैकड़ों फाइलें जलकर खाक हुई थीं उनमें आवासीय योजनाओं के अलावा जांच के दायरे में आई प्रमुख योजनाओं से जुड़ी फाइलें भी थीं।