फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in house, lady burnt alive in sultanpur

सुल्तानपुरः मकान में लगी आग, जिंदा जली महिला, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 06 Apr 2019 01:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Apr 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
fire in house, lady burnt alive in sultanpur
डेमो
सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र के बहुरावां गांव में शुक्रवार भोर में एक मकान में आग लग गई। आग फैलते ही बरामदे में सो रहे लोग शोर मचाते हुए बाहर निकल गए, जबकि एक महिला कमरे में फंस गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर कर्मियों को दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने मकान की दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक महिला की जलकर मौत हो चुकी थी। आग से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बहुरावां गांव निवासी त्रिभुवन गुप्ता की बेटी सरोज (28) बृहस्पतिवार रात मकान के कमरे में लेटी थी। सरोज की सात वर्षीया बेटी ज्योति अपने नाना त्रिभुवन और नानी कृष्णा के साथ मकान के बरामदे में सो रही थी। शुक्रवार भोर में अचानक सरोज के कमरे में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटें उठने पर त्रिभुवन नींद से जागे और ज्योति व कृष्णा को जगाकर बाहर निकल गए, जबकि कमरे में सरोज फंस गई। सूचना मिलते ही फायर कर्मी गांव पहुंच गए। करीब ढाई घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सरोज की जलकर मौत हो चुकी थी। परिवार में कोहराम मच गया।

पति का मुंह भी नहीं देख सकी

fire in house, lady burnt alive in sultanpur
डेमो
दो वर्ष से मायके में रह रही थी सरोज
बहुरावां निवासी त्रिभुवन गुप्ता ने अपनी बेटी सरोज की शादी अमेठी जिले के जायस क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी रामू गुप्ता के साथ की थी। रामू गुप्ता विदेश में नौकरी करता है। सरोज अपनी बेटी ज्योति के साथ पिता के घर पर ही दो वर्ष से रह रही थी।

बहुरावां गांव में आग लगने से हुई सरोज की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिवारीजनों ने बताया कि रामू इसी सप्ताह विदेश से घर आने वाला था। रामू ने सरोज को फोन करके घर आने की सूचना दी थी। सरोज अपने ससुराल जाने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी थी, लेकिन किसी को क्या पता था पति का वह मुंह भी नहीं देख सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed