{"_id":"5b28b7144f1c1b634d8b7534","slug":"fire-in-hotels-order-of-magistrate-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों में लगी आग की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, मृतकों के आश्रितों और घायलों को मुआवजे की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों में लगी आग की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, मृतकों के आश्रितों और घायलों को मुआवजे की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ के चारबाग स्थित दो होटलों में लगी भषण आग के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, प्रदेश सरकार ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों के 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
मालूम हो कि चारबाग स्थित एसएसजे इंटरनेशनल होटल में मंगलवार तड़के आग लग गई थी। इसके बाद बगल में ही स्थित विराट इंटरनेशनल होटल भी आग की चपेट में आ गया। दोनों होटलों में मौजूद पांच पर्यटकों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुषों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। रेस्क्यू टीम ने 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराया जा रहा है। जिन लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, उनका सामान राख हो गया है। ऐसे में उन्हें उनके घर तक पहुंचाने के लिए हम व्यवस्था कर रहे हैं।