फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in godawn of floor mil

फ्लोर मिल के गोदाम मे लगी भीषण आग

Mon, 08 Mar 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
fire in godawn of floor mil
लखनऊ। मोहनलालगंज के भसंडा गांव में स्थित जेएमपी फ्लोर मिल के गोदाम में रविवार को अचानक आग लग गई। मिल के कर्मचारियों व मजदूरों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग फैलने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की सात व एयरफोर्स की एक दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं लेकिन मिल में धुआं भरा होने के कारण आग बुझाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। कई लाख के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि थोड़ी ही देर में गोदाम धधकने लगा। मिल में धुआं भर गया जिससे आग बुझाने की कोशिश कर रहे मिल के कर्मचारी व मजदूर भाग खड़े हुए। इसके बाद सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद मौके पर दो गाड़ियां पहुंचीं लेकिन गाड़ियां नाकाफी साबित हुईं। इसके बाद फायर ब्रिगेड की कुल सात और एक एयरफोर्स की गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गईं।
विज्ञापन

तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मिल मे धुआं भर जाने से आग बुझाने में अड़चन आई। एहतियातन मिल को खाली करा लिया गया था।
इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पता लगाया जा रहा है कि मिल के गोदाम में कितना गेहूं और आटा रखा था जो आग की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed