फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire in Federal Bank located in Vikas Nagar lucknow

फेडरल बैंक में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Sat, 21 Sep 2019 11:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Sep 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Fire in Federal Bank located in Vikas Nagar lucknow
बैंक में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विकासनगर थानाक्षेत्र के मामा चौराहे के पास धनश्री अपार्टमेंट के पहले तल पर स्थित फेडरल बैंक की शाखा में शॉर्ट सर्किट से शुक्रवार रात नौ बजे आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन

एफ एसओ इंदिरानगर उमाशंकर सिंह के मुताबिक, गार्ड मनोज कुमार सिंह ने बैंक में आग लगने की सूचना पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को दी थी। गार्ड की सतर्कता से समय रहते लोग बाहर निकल गए। एफएसओ के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। एफएसओ ने बैंक मैनेजर अनिकेत सिंह को सूचना दी है।
विज्ञापन


लॉक रूम तक पहुंचने से पहले पाया काबू
प्रभारी निरीक्षक विकासनगर धीरज कुमार शुक्ला के मुताबिक, आग की चपेट में आकर बैंक का सारा सामान राख हो गया। इसमें कंप्यूटर, फर्नीचर, कैश काउंटर व महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। अपार्टमेंट में खुले बैंक की शाखा में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। गार्ड के मुताबिक, सिर्फ एक फायर सिलेंडर है। जो बैंक के अंदर था। वहीं, अपार्टमेंट में भी फायर फाइटिंग के सारे यंत्र दिखावे के लिए लगे हैं। हादसे के दौरान पास के एक रेस्टोरेंट से फायर सिलेंडर लाया गया। एफएसओ के मुताबिक, नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली काटी गई, बुजुर्गों की बढ़ी दिक्कतें
अपार्टमेंट में 12 परिवार रहते हैं। कई फ्लैट में बुजुर्ग भी हैं। चौथी मंजिल पर एसबीआई के सेवानिवृत्त एजीएम एसके दीवान और उनकी पत्नी अमिता दीवान रहते हैं। हादसे के कारण बिजली काट दी गई थी। रात करीब 11 बजे तक अपार्टमेंट में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हुई थी। इसके कारण बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed