{"_id":"5fe920a4b26a461e38515ae9","slug":"fire-in-container-going-from-jodhpur-to-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर से असम जा रहे कंटेनर में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर से असम जा रहे कंटेनर में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख
Mon, 28 Dec 2020 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Dec 2020 05:32 AM IST
विज्ञापन
आग...
- फोटो : amar ujala
चिनहट के बीबीडी इलाके में बीती रात 12.30 बजे अचानक चलते कंटेनर में आग लग गई। पीछे से गुजर रहे लोगों ने कंटेनर के ड्राइवर को सूचना दी,जिसके बाद कंटेनर से ड्राइवर ने खुद कर बचाई जान। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
चिनहट थाना प्रभारी धनंजय पाण्डेय के मुताबिक कंटेनर जोधपुर से डिब्रूगढ़ आसाम जा रहा था। इस दौरान कंटेनर में आग लग गई। पीछे से गुजर रहे लोगों ने कंटेनर के ड्राइवर को बताया,जिसके बाद उसने कंटेनर से कूद कर अपनी जान बचाई। प्रभारी के मुताबिक कंटेनर में आर्मी ऑफिसर का सामान था। अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। दमकल की 4 गाड़ियां आग भुजाने में लगीं है।
विज्ञापन