{"_id":"59d39a964f1c1b9e538b574f","slug":"fire-in-a-running-bus-in-ashiyana-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते-चलते बस में लगी आग, खिड़कियों से कूद यात्रियों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते-चलते बस में लगी आग, खिड़कियों से कूद यात्रियों ने बचाई जान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
चलते-चलते बस में लगी आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में दुबग्गा से सवारी लेकर मोहनलालगंज की ओर जा रही सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। हादसे में 30 यात्री बाल-बाल बचे। आग लगने से हड़कंप मच गया और यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन
दहशत : ऊंचीं लपटें देख सहमे यात्री और कूद पड़े
शाम करीब 4:15 बजे सिटी बस (यूपी 32 सीजेड 7711) अवध हॉस्पिटल चौराहे से आगे बढ़ी तो ड्राइवर संजीवन लाल को तार जलने की बदबू आई। बंगला बाजार चौराहे पर बस रोकी तो उसमें आग लग गई। इसकी ऊंची-ऊंची लपटें देख यात्री सहम उठे। इसके बाद लोगों ने खिड़की एवं दरवाजे से कूदकर अपनी जान बचाई। कंडक्टर पुष्पेक कुमार ने गैस सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया पर लपटें कम नहीं हुईं। 100 नंबर पर सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल ने आग को बुझाया। तब तक बस का आधा हिस्सा, डैशबोर्ड, सीट, स्टेयरिंग, बैटरी आदि जल चुकी थी।
विज्ञापन
घोर लापरवाही : बैटरी के खुले तार से लगी आग
दुबग्गा डिपो के सूत्रों ने बताया कि बस की बैटरी से जुड़े तार खुले होने के कारण आग लगी। सिटी बस की फिटनेस के नाम पर लापरवाही बरते जाने से हादसा हुआ। फोरमैन एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बस की फिटनेस की जांच नहीं कर रहे हैं। इस कारण ठेके के कर्मचारी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसएन पांडेय ने बताया कि बस की बेयरिंग जाम होने के कारण आग लगी थी।
विज्ञापन