{"_id":"5c80fc52bdec2214380c2078","slug":"fire-in-a-house-at-lucknow-during-changing-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सिलेंडर बदलते समय घर में लगी भयानक आग , दो मासूमों समेत तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सिलेंडर बदलते समय घर में लगी भयानक आग , दो मासूमों समेत तीन झुलसे
Thu, 07 Mar 2019 04:41 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 07 Mar 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AP
लखनऊ के थाना ठाकुरगंज के राधा ग्राम क्षेत्र में सिलेंडर बदलते वक्त एक घर में अचानक भयानक आग लग गई। इस हादसे में पांच लोगों के झुलसने की भी जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आसपास अफरा-तफरी का माहौल नजर आया।
विज्ञापन
लोगों ने तुरंत मौके पर फायर ब्रिगेड बुलवाई। लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इस घटना में दो मासूम बच्ची सहित तीन लोग आग की चपेट में आए हैं। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में झुलसे पवन सोनी नामक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन