{"_id":"60662c378ebc3e8ca2545369","slug":"fire-damage-crop-in-chinhat-area-lucknow-news-lko5722550146","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनहट में हादसा, आग लगने से ढाई बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनहट में हादसा, आग लगने से ढाई बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट में सतरिख रोड स्थित गेहूं के एक खेत में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। सूचना पर गोमतीनगर फायर स्टेशन से पहुंची दमकल ने आग बुझानी शुरू की।
कुछ ही देर में इंदिरानगर फायर स्टेशन से भी दमकल पहुंच गई, मगर तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। अग्निकांड में करीब ढाई बीघा गेहूं की तैयार फसल राख हो गई।
गाजीपुर थाना क्षेत्र में ईरम कॉलेज के पास स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कार्यालय के बाहरी परिसर में बृहस्पतिवार भोर आग लग गई।
स्थानीय लोगाें की सूचना पर फायर सब इंस्पेक्टर शेर अली दमकल लेकर मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
अग्निकांड में कार्यालय के बाहरी परिसर में तीन पुराने वाहन, लकड़ी, कबाड़ व झाड़ियां जलीं हैं। इसके बाद सुबह 11:45 बजे इंदिरानगर के हरिहरनगर स्थित खाली पड़े एक प्लॉट में जमा कूड़े के ढेर में आग लग गई।
हवा तेज चलने के कारण लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
सिलेंडर में लीकेज से घर में आग
इंदिरानगर के ए ब्लॉक में लेखराज मार्केट के पास बृहस्पतिवार रात गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड में सिर्फ किचन का ही कुछ सामान जला।