फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out on the second floor of Jaipuria Management College in Gomti Nagar

Lucknow News: गोमतीनगर स्थित जयपुरिया मैनेजमेंट कॉलेज के दूसरे तल पर लगी आग

Thu, 12 Jun 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out on the second floor of Jaipuria Management College in Gomti Nagar
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज में दूसरे तल पर बने फैकल्टी रूम में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। तेज धमाकों के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि छुट्टी होने के कारण वहां विद्यार्थी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


कॉलेज में दोपहर करीब 2:30 बजे आग लगी। इसकी लपटें देखकर कर्मचारियों ने शोर मचाया और दूसरे तल पर मौजूद स्टाफ को बाहर निकाला गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। एफएसओ गोमतीनगर सुशील कुमार यादव वहां पहुंचे। उनकी टीम ने आग बुझाना शुरू किया। तेज लपटों के कारण कांच के शीशे टूटने लगे। फैकल्टी रूम में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। आग की लपटें दूसरे कमरे में भी पहुंच गईं। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। एफएसओ ने बताया कि दो फैकल्टी रूम में आग से नुकसान हुआ है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग लगने के समय वहां पर दो-चार छात्र ही थे, जो निजी कार्य से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed