फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out on the fifth floor of Gomti Hotel

Lucknow News: गोमती होटल में पांचवें तल पर लगी आग

Mon, 08 Jan 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 08 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out on the fifth floor of Gomti Hotel
लखनऊ। हजरतगंज में गोमती होटल के पांचवें तल के एक कमरे में रविवार को भीषण आग लग गई। सूचना पर दो दमकल लेकर पहुंची अग्निशमन टीम ने 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

हजरतगंज एफएसओ रामकुमार रावत के मुताबिक क्षेत्र में पुलिस आयुक्त के कैंप कार्यालय के सामने स्थित गोमती होटल में पांचवें तल पर कमरा नंबर 506 में रविवार दोपहर 12:30 बजे आग लग गई। कमरा नंबर 503 की सफाई कर रहे कर्मचारी विनम्र कुमार ने वहां से धुआं निकलता देख होटल के मैनेजर को सूचना दी। जिसके बाद तुरंत बिजली सप्लाई बंद करके फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी गई।
विज्ञापन

चंद मिनट में ही अग्निशमन टीम दो दमकल लेकर पहुंच गई। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। अग्निशमन कर्मचारियों ने करीब 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इससे आग होटल में तो नहीं फैल सकी मगर कमरा नंबर 506 का सारा फर्नीचर व अन्य सामान पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें तल पर धुआं भरने से अग्निशमन कर्मचारियों को आग बुझाने में परेशानी हो रही थी। इसके चलते उन्होंने आग बुझाने के बाद कमरे की खिड़कियों के शीशे तोड़कर धुआं निकाला।

एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत ने बताया कि गोमती होटल के पास अग्निशमन विभाग की ओर से जारी एनओसी नहीं था। होटल के अग्नि सुरक्षा उपकरण भी खराब थे। गनीमत रही कि जिस समय कमरे में आग लगी उस दौरान पूरा फ्लोर खाली था अन्यथा भगदड़ मच सकती थी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


गोमती होटल में आग लगने पर एहतियात के तौर पर तुरंत एंबुलेंस सेवा को भी फोन किया गया। जिसके बाद कुछ देर में ही तीन एंबुलेंस होटल पहुंच गईं। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह भी पुलिसकर्मियों संग होटल पहुंच गए। आग बढ़ने से पहले ही काबू में आने से सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed