फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in the transformer, cables burnt like firecrackers

Lucknow News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, पटाखे की तरह दगे केबल

Sun, 22 Jun 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the transformer, cables burnt like firecrackers
लखनऊ। आलमबाग सिंगारनगर की समर विहार कॉलोनी में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक एलटी केबल की पेटी में आग लग गई। पेटी की भयंकर आग ने ट्रांसफार्मर को भी चपेट में ले लिया। इससे करीब 150 घरों की बत्ती गुल हुई।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया और करीब 20 मिनट तक सड़क का आवागमन ठप रहा। आग की लपटों के बीच एबी केबल पटाखों की तरह दग रहे थे। आग ओवरहीटिंग के कारण लगी थी और इसकी लपटें करीब 10 फीट ऊंची तक उठ रही थी। हालांकि, 30 मिनट बाद आग के बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। आलमबाग खंड एक्सईएन योगेश ने बताया कि उपभोक्ताओं के बिजली संकट को दूसरे स्रोत से दूर किया गया। बाद में जला ट्रांसफार्मर भी बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed