फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in the guard room of Jhule Lal Park due to the spark of bonfire, big accident averted

Lucknow News : अलाव की चिंगारी से झूले लाल पार्क के गार्ड रूम में लगी आग, टला बड़ा हादसा

Fri, 23 Dec 2022 12:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Dec 2022 12:09 PM IST
सार

कड़ाके की ठंड में गार्ड रूम के बाहर जल रहे अलाव से कुछ लोग और बुजुर्ग महिला आग ताप रही थीं। तड़के वह सब लोग चले गए। इस बीच पास में विसर्जन के लिए ढेर में मूर्तियां और चुनरी रखी थीं। जिसमें एक चिंगारी पहुंच गई और आग की लपटें निकलने लगीं। 

विज्ञापन
Fire broke out in the guard room of Jhule Lal Park due to the spark of bonfire, big accident averted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोमती नदी किनारे झूले लाल पार्क के गार्ड रूम में शुक्रवार तड़के अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने पूरे कमरे को अपने जद में ले लिया। सूचना पर पहुंची चौक व हजरतगंज फायर स्टेशन की दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन कर्मचारियों की सतर्कता से चंद कदमों की दूरी पर मेला स्थल पर लगे सैकड़ों स्टाल को बचा लिया गया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन


कड़ाके की ठंड में गार्ड रूम के बाहर जल रहे अलाव से कुछ लोग और बुजुर्ग महिला आग ताप रही थीं। तड़के वह सब लोग चले गए। इस बीच पास में विसर्जन के लिए ढेर में मूर्तियां और चुनरी रखी थीं। जिसमें एक चिंगारी पहुंच गई और आग की लपटें निकलने लगीं। देखते.देखते आग गार्ड रूम में पहुंच गई। आग की विकराल लपटें और भीषण धुआं देख मेला स्थल में लगी दुकानों में सो रहे लोग चीख.पुकार करने लगे। लोगों ने दमकल को घटना की जानकारी दी और पानी फेंककर आग पर काबू पाने में जुट गए।
विज्ञापन


उधर, चौक और हजरतगंज फायर स्टेशन से मदकल कर्मी पहुंचे। एफएसओ चौक आरके यादवए हजरतगंज एफएसओ रामकुमार रावतए फायर मैन ओमकार नाथ राव व अन्य की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग पर अगर समय से काबू न पाया जाता तो लपटें मेला स्थल तक पहुंच सकती थीं। आग अगर वहां पहुंचती तो हादसा बड़ा होता। एफएसओ आरके यादव के मुताबिक समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed