{"_id":"5b28742b4f1c1b214d8b71e6","slug":"fire-broke-out-in-ssj-international-hotel-located-at-charbagh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : चारबाग के एसएसजे और विराट होटल में लगी भीषण आग, छह जिंदा जले, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : चारबाग के एसएसजे और विराट होटल में लगी भीषण आग, छह जिंदा जले, तीन गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
चारबाग स्थित एसएसजे इंटरनेशनल होटल से उठती आग की लपटें।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चारबाग स्थित एसएसजे इंटरनेशनल होटल में मंगलवार तड़के अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में आग ने बगल में स्थित विराट होटल को भी अपनी जद में ले लिया। हादसे में छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। रेस्क्यू टीम ने करीब छह घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
चारबाग रेलवे स्टेशन के पास एसएसजे इंटरनेशनल होटल है। बताते हैं कि होटल के बेसमेंट में स्थित किचन में सुबह नाश्ते की तैयारियां चल रही थीं। 5:30 बजे के करीब अचानक आग लग गई और किचन से सटे बार को भी चपेट में ले लिया। अल्कोहल के कारण आग तेजी से फैली। उस समय होटल में ठहरे ज्यादातर टूरिस्ट सो रहे थे। लपटें उठती देख होटल कर्मी और बाहर के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो भगदड़ मच गई।
पर्यटक और होटल कर्मचारी भागे लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित विराट होटल भी इसकी चपेट में आ गया। लपटें तेज होने के चलते कई लोग होटल से नहीं निकल पाए।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम को 6 बजे सूचना दी गई लेकिन टीम 7:30 बजे मौके पर पहुंची और तब तक दोनों होटल पूरी तरह राख हो चुके थे। करीब डेढ़ घंटे बाद एसएसजे होटल से तीन और विराट होटल से दो शव निकाले गए। मृतकों में मेहर (डेढ़ वर्ष) पुत्री राशिद निवासी चमनगंज कानपुर, अलीगढ़ के अतरौली निवासी कारोबारी प्रियांश शर्मा (40), संतोष (30) निवासी महाराष्ट्र समेत पांच लोग शामिल हैं। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।
वहीं, घायलों में मेहर की मां रानी, आमिर निवासी करनलगंज कानपुर, इंद्र कुमार शुक्ला निवासी रायबरेली, अविनाश कुमार सिंह निवासी पटना, सार्थक निवासी कोलकाता, शुभाशीष चटर्जी निवासी हावड़ा और अमित पाठक निवासी दिल्ली समेत कई अन्य शामिल हैं। इनका इलाज सिप्स, ट्रॉमा सेंटर और सिविल अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी दीपक कुमार भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि होटल की पहली मंजिल पर आग की लपटें उठीं थीं, जिसकी चपेट में पूरा होटल आ गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।

पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा ने किया निरीक्षण
आईजी एस पांडेय और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : amar ujala
घटना का जायजा लेने के लिए आईजी एस पांडेय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि दोनों होटलों से 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। आईजी ने कहा कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अगर जांच में होटल के स्तर से चूक मिलती है तो संबंधित के खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे।
वहीं, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराया जा रहा है। जिन लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, उनका सामान रखा हो गया है। ऐसे में उन्हें उनके घर तक पहुंचाने के लिए हम व्यवस्था कर रहे हैं।

मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
rita bahuguna joshi
- फोटो : amar ujala
यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ के चारबाग स्थित दो होटलों में लगी भषण आग के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, प्रदेश सरकार ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों के 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
एसएसजे के होटल मालिक को पड़ा हार्ट अटैक
एसएसजे के होटल मालिक सुरेंद्र जायसवाल निवासी राजाजीपुरम को हादसे की खबर मिली तो सदमे में उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, विराट होटल के प्रतीक और उसके भाई अर्पित निवासी अहियागंज से पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि एसएसजे होटल में 42 और विरोट में 27 कमरे हैं। पांच मंजिला दोनों ही होटल पूरी तरह राख हो गए हैं।