{"_id":"5fb22d7e8ebc3e9be27da68b","slug":"fire-broke-out-in-shop-and-houses-in-sohawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों में लगी आग, राख हुई दुकान और गृहस्थी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांवों में लगी आग, राख हुई दुकान और गृहस्थी, लाखों का नुकसान
Mon, 16 Nov 2020 01:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 16 Nov 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
आग में जला सामान
- फोटो : अमर उजाला
सोहावल के रौनाही थाना क्षेत्र में बीती रात अलग अलग गांव में लगी आग से एक ऑटो पार्ट्स की दुकान सहित दो घरों की गृहस्थी जल कर राख हो गयी। ग्रामीणों ने फायर सेवा के साथ बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया लेकिन कई लाख का सामान जलकर खाक हो गया। रविवार की शाम नवीगंज स्थित पलक ऑटो पार्ट आग की भेंट चढ़ गई।
एक बाइक सहित लगभग चार लाख का कीमती सामान जल कर राख हो गया। रात में ही चली तेज हवाओं के बीच करेरु गांव में लगी आग से सुरेन्द्र व रामचंद्र निषाद के घरों की गृहस्थी जल कर खाक हो गयी। दोनों घटनाओं में आग लगने का कारण पता नही चल पाया। रौनाही नायब तहसीलदार वी के बरनवाल ने बताया तहसील प्रशासन की ओर से राजस्व कर्मी को मौके पर क्षति का आंकलन करने के लिए भेजा गया है।