{"_id":"60fd18224df5ec4a8648ac10","slug":"fire-broke-out-in-pnb-tanda-branch-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: पीएनबी शाखा के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: पीएनबी शाखा के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, मचा हड़कंप
Sun, 25 Jul 2021 01:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:22 PM IST
सार
अंबेडकरनगर के टांडा नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के रिकॉर्ड रूम में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर पहुंची टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन
बैंक में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर के टांडा नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रविवार सुबह आग लग जाने से हड़कंप मच गया। बैंक उस समय बंद था।
विज्ञापन
बैंक शाखा से धुआं निकलता देख स्थानीय नागरिकों में हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी पर टांडा कोतवाली पुलिस और टांडा फायर टीम ने तुरंत वहां पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।
बताया गया कि आग बैंक के रिकॉर्ड रूम में लगी है। आग पर काबू पाने के लिए अकबरपुर से भी फायर टीम को मौके पर बुलाया गया है।