{"_id":"626f6ce1179eb50c1d538542","slug":"fire-broke-out-in-janki-bazar-in-aminabad-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीनाबाद: जानकी बाजार में देर रात लगी आग में आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों व गोदामों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीनाबाद: जानकी बाजार में देर रात लगी आग में आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों व गोदामों का सामान राख
Mon, 02 May 2022 11:02 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 May 2022 11:02 AM IST
सार
लखनऊ के अमीनाबाद के जानकी बाजार में देर रात आग लग जाने से हड़कंप मच गया। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों व गोदामों में रखा लाखों का सामान राख हो गया।
विज्ञापन
आग बुझाने के लिए पहुंचे दमकलकर्मी व लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमीनाबाद के विद्यांत कॉलेज के पास लाटूश रोड पर संकरी गली में स्थित जानकी बाजार में रविवार देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला मार्केट को चपेट में ले लिया। इससे आधा दर्जन से ज्यादा दुकानें व गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। भीषण अग्निकांड की सूचना पर पुलिस टीम के साथ 18 दमकल मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने मौके पर फंसे दो लोगों को बाहर निकालने के बाद आग बुझाने का काम शुरू किया जो सोमवार सुबह तक जारी रहा।
विज्ञापन
अमीनाबाद के लाटूश रोड पर विद्यांत कॉलेज से सटे तीन मंजिला जानकी बाजार में इलेक्ट्रिक सामानों के गोदाम व दुकानें हैं। रविवार रात करीब 11.20 बजे अचानक आग भरत के विद्युत व्यापार नाम की फर्म के गोदाम में आग लग गई। अचानक रात को धुआं और तेज लपटें निकलती देख राहगीरों व अंदर फंसे लोगों ने पुलिस व फायर कंट्रोल को सूचना दी। इस बीच आग ने मार्केट की तीनों मंजिलों को जद में ले लिया। इससे भरत की विद्युत व्यापार फर्म के गोदाम के साथ बुद्ध राजा, सोती, कृष्णा इलेक्ट्रिकल्स, कांटिनेंटल इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन, व्यापारी पवन की ट्रेड एंड ट्रेडर्स, जेके इलेक्ट्रिकल्स, प्रेमचंद, हेमंत पांडेय, गौरीशंकर के गोदाम आग की चपेट में आ गए। देर रात तक पुलिस व अग्निशमन के अधिकारी शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर करते रहे।
विज्ञापन
तंग गलियों से हुई दिक्कत
एफएसओ हजरतगंज के मुताबिक प्लास्टिक और रबर के आइटम जलने से दुकानों में धुआं फैल गया था। इससे दमकल कर्मियों को गैस मास्क लगाकर राहत कार्य में लगना पड़ा। हादसा स्थल काफी तंग गली में होने के कारण मौके तक दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंच सकीं। इससे तार बिछाकर राहत कार्य किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अमीनाबाद बृजेश द्विवेदी के मुताबिक आग की सूचना मिलते ही पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई थी और आसपास के लोगों को एहतियातन उनके मकानों से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
भर गया धुआं, सांस लेने में हुई दिक्कत
आग लगने के कारण दुकान में रखे बिजली के तार, कूलर, पंखे व अन्य सामान जलने से पूरे इलाके मे धुआं भर गया। इससे आसपास के रिहायशी इलाके में रहने वालों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वहीं ईद की खरीदारी करने निकले लोगाें को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग पर काबू पाने के दौरान अग्निशमन कर्मचारियों को काफी परेशानी हुई। कुछ कर्मचारी धुएं के कारण बेहाल हो गए।
25 से अधिक दुकानें व गोदाम, 12 वकीलों के चैंबर
अमीनाबाद के व्यापारी नेता नवीन अरोरा के मुताबिक गलियों में काफी गोदाम हैं। जानकी बाजार में इलेक्ट्रिकल सामानों की करीब 25 से 30 दुकान व गोदाम हैं। इनमें लाखों का सामाना भरा हुआ है। वहीं बाजार में 12 वकीलों के चैंबर भी हैं। उन्होंने बताया कि करीब पांच साल पहले कृष्णा इलेक्ट्रिकल्स के गोदाम में आग लगी थी।