फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in indira nagar house later controlled many rescued safe

लखनऊ: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, अग्निशमनकर्मियों ने चार को सुरक्षित बाहर निकाला

Tue, 01 Sep 2020 11:58 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 01 Sep 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in indira nagar house later controlled many rescued safe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 15 में मंगलवार तड़के 5:30 बजे के करीब एक मकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


एफएसओ इंदिरा नगर उमाकांत सिंह के मुताबिक मुंशी पुलिया के पास सेक्टर 15 निवासी राजू अग्रवाल के मकान में मंगलवार सुबह आग लग गई। 6:00 बजे के करीब सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी गई। 
विज्ञापन


तत्काल दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।  आग लगने के बाद घर के अंदर राजू अग्रवाल, उनकी पत्नी, बेटी व बेटा फंस गए थे। सभी लोगों को अग्नि शमन कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाला इसके बाद आग पर एक घंटे में काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग
एफएसओ उमाकांत सिंह के मुताबिक आग एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी थी। घर के अंदर यह पूरा कमरा जिसमें राजू अग्रवाल रहते थे, जलकर राख हो गया। सारा सामान आग की चपेट में आ गया था।

वहीं पड़ोस का एक और कमरा भी उसकी जद में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में लाखों रुपए का सामन जलकर राख हो गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed