{"_id":"5f1e4ce87f38d863e7304a91","slug":"fire-broke-out-in-illegal-factory-in-lucknow-many-families-saved-by-fire-brigade-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पॉश कॉलोनी में चल रही अवैध फैक्टरी में लगी आग, कई परिवारों की बचाई गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पॉश कॉलोनी में चल रही अवैध फैक्टरी में लगी आग, कई परिवारों की बचाई गई जान
Mon, 27 Jul 2020 09:11 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 27 Jul 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुडंबा के धर्मकाटा के पास स्थित पॉश कॉलोनी के बीच अवैध रूप से चल रही प्लास्टिक फैक्टरी में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
फैक्टरी में डिस्पोजल ग्लास, प्लेट, चम्मच आदि चीजें बनाने का काम होता है। आग की सूचना मिलते ही इंदिरा नगर के फायर सब-इंस्पेक्टर दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
लगभग आधा दर्जन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। फैक्टरी के ऊपर अलग-अलग कमरों में सो रहे आधा दर्जन परिवारों को कोरोना महामारी के दौर में सही सलामत बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
कोई बड़ा हादसा न हो इसलिए टीम ने सभी गैस सिलिंडरों को बाहर निकलवाया। अगर जरा सी भी लापरवाही होती तो घटना में कई लोगों की जान चली जाती।