फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Fire breakout in a house, 2 deaths reported

लखनऊ: अंगीठी की आग से जिंदा जले दो मासूम, छत काटी, पर नहीं बची जान

Sat, 23 Jan 2021 01:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Jan 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
Lucknow: Fire breakout in a house, 2 deaths reported
fire in lucknow - फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र की विराट नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह एक घर में अंगीठी तापते समय भीषण आग लग गई जिसमें दो मासूम सहित पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मासूमों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। मृतकों में चार साल का रितिक और एक साल का शांतनु है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों की मौत दम घुटने और झुलसने से हुई है। दोनों के शवों को मर्चुरी भेज दिया गया है।

विज्ञापन


घर से धुंआ और तेज लपटें निकलती देख पड़ोसियों ने पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला जिसमें दो मासूमों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, दमकल की 5 गाड़ियों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। पुलिस के मुताबिक, आग लगने का कारण अब पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर महेश दुबे के मुताबिक, विराट नगर में शांति अकेले रहती हैं। उन्होंने अपने मकान का एक हिस्सा सनी को किराए पर दे रखा है। सनी के परिवार में उसकी पत्नी खुशबू दो बेटे रितिक और शांतनु है। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे शांति के घर से अचानक धुंआ और तेज लपटें निकलने लगी जिसे देख कर पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को दूर किया अग्निशमन की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत काटकर निकाले गए लोग
सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर घर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए छत और दीवार काटकर अंदर पहुंचे और पांचों लोगों को बाहर निकाला जिनमें रितिक और शांतनु की हालत गंभीर थी। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, आग बुझाने का काम शुरू किया गया। कमरे में धुआं इतना भर गया था कि अग्निशमन कर्मियों को राहत कार्य करने में दिक्कत हो रही थी। अग्निशमन कर्मी ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर छत के रास्ते घर में घुसे थे।

आग तापते समय हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, मकान के एक हिस्से में शांति रहती हैं। वही दूसरे हिस्से में शनि का परिवार बेसमेंट बनाकर शांति ने एक टेंट हाउस को किराए पर दे रखा है। ज्यादा ठंड होने के कारण आज सुबह सभी आग ताप रहे थे। आग की चिंगारी छत के रास्ते प्लास्टिक के सामान पर जा गिरी जिससे आग लग गई। बेसमेंट में रखें टेंट हाउस के सामान जलने लगे पूरे कमरे में धुंआ भर गया जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed