{"_id":"5db931dd8ebc3e014031a458","slug":"fire-broke-out-in-flying-saucer-restaurant-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊः शॉर्ट सर्किट से रेस्टोरेंट के किचन में आग, कुछ ही देर में पाया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः शॉर्ट सर्किट से रेस्टोरेंट के किचन में आग, कुछ ही देर में पाया काबू
Thu, 31 Oct 2019 04:02 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 31 Oct 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
रेस्टोरेंट के किचन में आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के विभूतिखंड स्थित फ्लाइंग सॉसर रेस्टोरेंट के किचन में बुधवार सुबह आग लग गई। सूचना पाकर आई फायर ब्रिगेड ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट से लगी थी।
रेस्टोरेंट के किचन में आग
- फोटो : amar ujala
जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। दोपहर को ही रेस्टोरेंट चालू भी हो गया था। रेस्टोरेंट संचालक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे रेस्टोरेंट का काम शुरू हो रहा था तभी किचन के इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
रेस्टोरेंट के किचन में आग
- फोटो : amar ujala
उस वक्त रेस्टोरेंट में सिर्फ तीन-चार कर्मचारी ही थे। उन्होंने अग्निशमन विभाग को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में लपटों पर काबू पा लिया। आग से निकले धुएं से कुछ देर के लिए रेस्टोरेंट के पीछे की तरफ स्थित अपार्टमेंट में रहने वालों को थोड़ी समस्या हुई लेकिन अग्निशमन विभाग की तत्परता के चलते कोई जानमाल की क्षति नहीं होने पाई। मनीष ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे रेस्टोरेंट चालू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्टोरेंट के किचन में आग
- फोटो : amar ujala
फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई का निर्देश
रोहतास प्रेसीडेंशियल परिसर में फ्लाइंग सॉसर के किचन में लगी आग की घटना को जिलाधिकारी ने गंभीर मामला मानते फायर सेफ्टी की अनदेखी करने वाले संचालकों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने आवासीय इलाकों के आस-पास संचालित सभी होटल रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी के मानकों का अनुपालन सख्ती से परखने का निर्देश मुख्य अग्नि शमन अधिकारी को दिया है। चेतावनी बाद भी शिथिलता बरतने वाले होटल रेस्टोरेंट संचालकों को सूचीबद्ध किया जाए।
रोहतास प्रेसीडेंशियल परिसर में फ्लाइंग सॉसर के किचन में लगी आग की घटना को जिलाधिकारी ने गंभीर मामला मानते फायर सेफ्टी की अनदेखी करने वाले संचालकों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने आवासीय इलाकों के आस-पास संचालित सभी होटल रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी के मानकों का अनुपालन सख्ती से परखने का निर्देश मुख्य अग्नि शमन अधिकारी को दिया है। चेतावनी बाद भी शिथिलता बरतने वाले होटल रेस्टोरेंट संचालकों को सूचीबद्ध किया जाए।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट के किचन में आग
- फोटो : amar ujala
रोहतास परिसर में संचालित रेस्टोरेंट में लगी आग के बाद निकला धुआं पॉश आवासीय फ्लैटों में भर जाने से हड़कंप मच गया था। अर्पाटमेंट में रहने वाली राज्य सूचना आयुक्त रचना पाल ने घटना की जानकारी डीएम को देकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही थी।