फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in DCM at petrol pump in Lucknow, 40 passengers fled after jumping in AC bus in Barabanki

Lucknow : लखनऊ में पेट्रोल पंप पर डीसीएम में लगी आग, बाराबंकी में एसी बस में आग लगने पर कूदकर भागे 40 यात्री

Thu, 15 Dec 2022 12:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Dec 2022 12:22 AM IST
सार

उधर, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बुधवार दोपहर प्रतापगंज के पास चलती बस में धुंआ निकलने के बाद जब चालक उसे वर्कशॉप तक ले जाता आग भड़कने लगी। वर्कशॉप के पास पहुंचने पर बस रुकी तो यात्री खिड़की से कूद पड़े। इस दौरान अग्निशमन यंत्र नहीं मिला।

विज्ञापन
Fire broke out in DCM at petrol pump in Lucknow, 40 passengers fled after jumping in AC bus in Barabanki
लखनऊ में पेट्रोल पंप के पास खड़ी डीसीएम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में मोहनलालगंज के खुजौली मे मोहनलालगंज- गोशाईगंज रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर डीसीएम खड़ी कर उसके करीब खाना बनाते समय डीसीएम मे आग लग गई और धमाके के साथ डीसीएम के टायर फटने लगे। पेट्रोल पंप पर हुई इस घटना से हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, जिससे बडा हादसा टल गया। घटना के बाद से डीसीएम चालक व खलासी फरार हो गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात खुजौली गांव के पास स्थित प्रह्लाद फिलिंग स्टेशन पर ब्रेड व ग्लू जैसे पदार्थ से लदी डीसीएम को खड़ी कर उसके करीब चालक व खलासी छोटे घरेलू गैस सिलेंडर से खाना बना रहे थे। तभी अचानक डीसीएम में आग लग गई। डीसीएम में आग लगी देख पंप के कर्मचारियों ने पंप पर मौजूद अग्निशमन यंत्रो से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते पूरा डीसीएम आग की चपेट मे आ गया और डीसीएम के टायर तेज धमाके के साथ फटने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि गनीमत रही कि घरेलू गैस सिलेंडर मे धमाका नहीं हुआ, पेट्रोल पंप पर आग लगने की सूचना से हडकंप मच गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहनलालगंज- गोशाईगंज पर वाहनो की आवाजाही रोक दी, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आग पेट्रोल पंप को अपने चपेट मे नहीं ले सकी और बड़ा हादसा टल गया। इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे के मुताबिक हादसे डीसीएम के चालक व खलासी मौके से फरार हो गए, डीसीएम के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाया जाएगा।

एसी बस में लगी आग, 40 यात्री सुरक्षित

Fire broke out in DCM at petrol pump in Lucknow, 40 passengers fled after jumping in AC bus in Barabanki
बाराबंकी में बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बुधवार दोपहर प्रतापगंज के पास चलती बस में धुआं निकलता देख चालक उसे आननफानन वर्कशॉप लेकर पहुंच गया। अफरातफरी के बीच यात्री भगते हुए नीचे उतरे। गनीमत थी कि सब उतर चुके थे क्योंकि इसके बाद बस धू-धू कर जल उठी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

पुलिस के अनुसार, खलीलाबाद से करीब 40 यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही निजी कंपनी की एसी बस में अहमदपुर टोल प्लॉजा से पहले धुआं निकलने लगा। धुआं तेज हुआ तो चालक ने बस स्वामी से बात की। बताया गया कि हाईवे पर ही प्रतापगंज के पास निजी कंपनी का वर्कशॉप है। बस तेजी से करीब एक किमी दूर वर्कशॉप तक पहुंची और यात्री भागते हुए नीचे उतरने लगे। 

पांच मिनट में ही सभी यात्री सुरक्षित निकल आए। थोड़ी देर में वर्कशॉप परिसर में ही बस आग का गोला बन गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। सफदरगंज के थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि बस के डीजल टैंक के पास शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। यात्रियों को दूसरे वाहनों का इंतजाम कर भेजवा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed