{"_id":"67246edd59b045dbec0b6429","slug":"fire-broke-out-in-axis-bank-in-bahraich-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: एक्सिस बैंक में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख, घटना के कारणों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: एक्सिस बैंक में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख, घटना के कारणों की जांच शुरू
Fri, 01 Nov 2024 11:37 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहाराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहाराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 01 Nov 2024 11:37 AM IST
सार
बहराइच के दरगाह थाना के डिगिहा स्थित एक्सिस बैंक में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों का सामान जल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अज्ञात कारणों से लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के दरगाह थाना इलाके में स्थित एक्सिस बैंक में बृहस्पतिवार रात को अज्ञात कारणो के चलते आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने बैंक से धुआं उठता देख दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक बैंक में रखा समान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
दरगाह थाना के डिगिहा में एक्सिस बैंक संचालित है। देर रात अज्ञात कारणों से बैंक में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होने पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इस दौरान बैंक के सभी कंप्यूटर समेत अन्य सामान जल गया, जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान है। दरगाह थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया आग कैसे लगी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन