{"_id":"672141fc52666e2cd6017274","slug":"fire-broke-out-in-auto-parts-shop-three-bikes-burnt-raebareli-news-c-101-1-rai1002-121865-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, तीन बाइक जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, तीन बाइक जली
Wed, 30 Oct 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली । धनतेरस की देर शाम एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। घटना के समय दुकानदार दुकान बंद कर घर चला गया था। आग लगने से दुकान में रखी तीन बाइक जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अग्निकांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे से करीब पांच लाख के नुकसान का अंदेशा है। आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है।
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार दुकान में दीया जलाकर रखा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी से दुकान में आग भड़की होगी। घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित कबीर बाबा चौराहा के पास हुई है। यहां पर क्षेत्र के गांव पूरे मानी मजरे खोजनपुर निवासी धर्मेंद्र मौर्य की ऑटो पार्ट्स की दुकान है।
मंगलवार शाम करीब सात बजे वह धनतेरस पर दुकान में दीया जलाकर घर गया था। रात करीब नौ बजे अचानक दुकान में आग लग गई। आग के विकराल रूप धारण करने बाद तेज धुआं दुकान से बाहर निकलने लगा। इसके बाद आसपास के लोगों को दुकान में आग लगने की घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
मामले की सूचना दुकानदार को दी गई। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने देखा कि उनकी पूरी दुकान धू-धूकर जल रही थी। आनन-फानन में मौजूद लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। दुकानदार धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब पांच लख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।