फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in ANM center in Sitapur.

सीतापुर: एएनएम सेंटर में लगी भीषण आग में अंदर रखी फाइलें जलकर राख, फर्नीचर भी स्वाहा

Wed, 27 Sep 2023 10:16 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Sep 2023 10:16 AM IST
सार

सीतापुर के एएनएम प्रशिक्षण सेंटर में लगी भीषण आग में फाइलें और फर्नीचर स्वाहा हो गया। इस दौरान प्रशिक्षण का सामान भी जल गया।

विज्ञापन
Fire broke out in ANM center in Sitapur.
एएनएम सेंटर में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के रोटिगोदाम स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में सुबह करीब 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से अंदर रखा सामान और फाइलें जलकर राख हो गईं। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। आग इतनी भीषण है कि अंदर रखा फर्नीचर और फाइलें अभी भी सुलग रही हैं।

विज्ञापन


जलकर राख हुआ प्रशिक्षण का सामान
एएनएम के प्रशिक्षण के लिये रखा स्टॉक व प्रशिक्षण सामग्री इस आग में जलकर राख हो गई है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईएएस अफसर ने ली 70 लाख रिश्वत! अधिकारी ने खुद ही की SIT जांच की सिफारिश; अरबों से जुड़े सात...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 5000 करोड़ का कारोबार: मोटो जीपी और इंटरनेशनल ट्रेड फेयर से UP की ग्लोबल ब्रांडिंग, एक लाख से अधिक आर्डर मिले




बाहर से बंद था गेट, वरना नहीं धधकती भीषण आग
सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट की बात सामने आ रही है। फायर एक्सटिंगुशर लगे थे लेकिन बाहर से लॉक लगा था। अगर लॉक नहीं होता तो काफी हद तक दमकल के आने से पहले आग पर काबू पा लेते। आग से काफी नुकसान हुआ है। इसका आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed