{"_id":"67f19115b95778b4a80e35d9","slug":"fire-broke-out-in-an-apartment-people-ran-away-as-soon-as-smoke-started-rising-lucknow-news-c-13-knp1002-1145072-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी आग, धुआं उठते ही भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी आग, धुआं उठते ही भागे लोग
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज फायर स्टेशन के पास स्थित बीसीसी रेजीडेंसी अपार्टमेंट की पहली मंजिल के फ्लैट में शनिवार को आग लग गई। घटना के समय फ्लैट बंद था। दमकलकर्मियों ने एक गाड़ी से आग पर काबू पा लिया।
झारखंड निवासी राकेश गुप्ता फ्लैट संख्या 102 में किराये पर रहते हैं। शनिवार शाम को वह फ्लैट बंद कर कुछ काम से बाहर गए हुए थे। रात 08:34 बजे पड़ोस के फ्लैट में रह रहे लोगों को राकेश के फ्लैट से आग की लपटें और धुआं उठता दिखा। आनन-फानन सभी लोग भाग कर अपार्टमेंट के बाहर आ गए। घटना की सूचना पर एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत दो गाड़ियों और टीम के साथ पहुंच गए। दमकल ने फ्लैट के दरवाजे का ताला तोड़ा और आग पर काबू पाने लगे। धुआं भरे होने के कारण कर्मियों को सांस लेने में समस्या होने लगी। ऐसे में कर्मियों ने बीआर सेट पहनकर पहले स्मोक एग्जॉस्ट से धुआं बाहर निकाला। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने एक ही गाड़ी से आग पूरी तरह से बुझा ली। एफएसओ ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय परिसर में कूड़े के ढेर में लगी आग
हजरतगंज में शनिवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय परिसर में लगे कूड़े के ढेर में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के पास स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय परिसर की बाउंड्री के पास शनिवार शाम लोगों को आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई पड़ा। यह देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी दमकल को दी। कुछ देर में एक गाड़ी और टीम के साथ पहुंचे एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत आग बुझाने में जुट गए। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग बुझा ली। एफएसओ के मुताबिक कूड़े में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।