फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in a shop of sweets in Amethi.

Amethi: मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग में लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू

Wed, 12 Mar 2025 12:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Mar 2025 12:58 PM IST
सार

अमेठी के जायस इलाके में एक मिठाई की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग किन कारणों से लगी अभी तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Fire broke out in a shop of sweets in Amethi.
मिठाई की दुकान में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी सिटी जायस इलाके में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग ने ऊपर के फ्लोर को भी अपने कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों ने निजी साधनों से आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए का नुकसान जलकर राख हुआ है। जायस कस्बे में चौराहे के पास ही राशिद की मिठाई की दुकान है। होली और रमजान को लेकर दुकान में भारी मात्रा में मिठाइयां और सेवई वगैराह रखी गई थी। मंगलवार रात अचानक दुकान में भीषण आग लग गई। जब तक दुकान मालिक के अलावा अन्य लोग कुछ समझते तब तक आग पहली मंजिल तक पहुंच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने निजी साधनों से आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलने के करीब 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से करीब 10 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हुआ है। फिलहाल दुकान में आग कैसे लगी यह एक जांच का विषय है। बताया जा रहा है कि जिस दुकान में आग लगी है उस दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed