{"_id":"686988d6a987b0eda70f61aa","slug":"fire-broke-out-in-a-salty-warehouse-running-in-a-rented-house-lucknow-news-c-13-knp1002-1279810-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किराये के मकान में चल रहे नमकीन गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किराये के मकान में चल रहे नमकीन गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के मुन्नूखेड़ा में शुक्रवार देर रात नरपत खेड़ा निवासी सैंकित गुप्ता के नमकीन गोदाम में आग लग गई। हादसे के समय गोदाम में कोई नहीं था। दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों से दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।
सैंकित के मुताबिक, मुन्नुखेड़ा स्थित एक मकान में उनका नौ माह से किराये पर नमकीन व चिप्स का गोदाम है। शुक्रवार रात करीब एक बजे सड़क पर गुजर रहे कुछ लोगों को गोदाम से धुआं और आग की लपटें दिखाई पड़ीं। लोगों ने घटना की जानकारी दमकल, पुलिस और सैंकित को दी। एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह दो गाड़ियों और कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया, मगर लपटें और विकराल हो उठीं। ऐसे में एफएसओ ने चौक फायर स्टेशन से भी एक गाड़ी मंगवाई। दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों से दो घंटे की मशक्कत कर आग बुझा ली।
एफएसओ के मुताबिक, हादसा देर रात होने और गोदाम में किसी के मौजूद नहीं होने पर कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, सैंकित ने बताया कि घटना के कारण गोदाम में रखा उनका 20 लाख का माल राख हो गया।