फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in a moving car, all three passengers safe

Lucknow News: चलती कार में लगी आग, तीनों सवार सुरक्षित

Thu, 16 Jan 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 16 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a moving car, all three passengers safe
कार में आग लगने के बाद मौजूद पुलिस।
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में बुधवार रात चलती लग्जरी कार में अचानक आग लग गई। कार सवार तीन सुरक्षित बाहर निकले और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया पर कार के आगे का हिस्सा जल गया।
विज्ञापन


कानपुर नगर के केशव नगर, नियर फूल मंडी निवासी राजकुमार दुबे, उमंग दुबे और अजीत दुबे बुधवार रात लग्जरी कार (यूपी 78 सीयू 5643) से अमेठी से घर जा रहे थे। कार को उमंग चला रहा था। रात करीब 8:30 बजे वह लोग जब लखनऊ-कानपुर रोड पर बंथरा सई नदी स्थित बनी पुल पर पहुंचे तभी कार के इंजन से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। उमंग ने कार को साइड लगाकर देखा तो इंजन से आग की लपटें उठ रही थी। इस पर सभी लोग घबरा गये और उससे उतरकर बाहर भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक कार का इंजन जल गया। बंथरा थाना प्रभारी निरीक्षक राम सिंह ने बताया कि कार में शार्ट सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed