फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in a house built on a drain, gas cylinders burst

Lucknow News: नाले पर बने मकान में लगी आग, फटे गैस सिलिंडर

Tue, 26 Nov 2024 07:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 26 Nov 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a house built on a drain, gas cylinders burst
गैस सिलिंडर फटने से घर में लगी आग।

विज्ञापन
लखनऊ। नाका में सोमवार शाम लुकमानगंज में नाले पर बने मकान (टिनशेड) में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे मकान में रखे दो रसोई गैस सिलिंडर फट गए। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी से करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया।

लुकमानगंज में हैदर कैनाल नाले पर बने मकान में धीरज कुमार कश्यप, पत्नी पूजा व तीन बच्चों गोलू, टुल्ली और सोनिया के साथ रहते हैं। धीरज समारोह में डीजे बजाने का काम करते हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मकान में तीनों बच्चे थे। धीरज व पूजा काम पर गईं थीं। तभी मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन


तीनों बच्चे रोते हुए मकान से बाहर भागे। शोर सुनकर पड़ोसी भी जमा हो गए। देखते ही देखते आग ने मकान को चपेट में ले लिया। इस बीच मकान में रखे दो रसोई गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ एक के बाद एक फट गए। धमका इतना तेज था कि पड़ोसी दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मकान में मौजूद पालतू कुत्ता व बत्तखें जिंदा जल गईं। गृहस्थी भी जलकर राख हो गई। सीएफओ मंगेश कुमार के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।





पड़ोसी के मकान तक पहुंची आग



आग ने पड़ोसी के मकान को भी चपेट में ले लिया। मगर, समय रहते ही लोगों ने उसे बुझा लिया। लोगों ने सूचना दमकल व नाका पुलिस को दी। कुछ देर में दमकल कर्मी चार गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। यहां करीब 30 मिनट में एक गाड़ी से आग पर काबू पा लिया।






सबमर्सिबल पंप फैक्टरी में लगी आग



आलमबाग के तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सबमर्सिबल पंप की फैक्टरी में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से आग गई। दमकल कर्मियों ने कुछ देर में एक गाड़ी से आग बुझा ली। फैक्टरी के मालिक गोमतीनगर निवासी नितिन कोहली ने बताया कि उनकी केबी इंडस्ट्रीज के नाम से सबमर्सिबल पंप बनाने की फैक्टरी है। शाम पांच बजे फैक्टरी बंद हो गई थी। शाम सात बजे लोगों ने उन्हें फैक्टरी के अंदर से धुआं निकलने की जानकारी दी थी। नितिन के मुताबिक हादसे से फर्नीचर व वहां रखे कागजात जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed