{"_id":"6708ef8ee576ca3fa7092f49","slug":"fire-broke-out-in-a-godown-in-ganeshganj-in-thana-naka-lucknow-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान, दमकल की आठ गाड़ियों ने दो घंटे में काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान, दमकल की आठ गाड़ियों ने दो घंटे में काबू पाया
Sat, 12 Oct 2024 07:56 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Oct 2024 07:56 AM IST
सार
राजधानी लखनऊ के गणेशगंज में शुक्रवार को एक गोदाम में भीषण आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
आग बुझाती दमकल की गाड़ियां।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के नाका के गणेशगंज में शुक्रवार को गोदाम में आग लग गई। हादसे से वहां हड़कंप मच गया। दमकलकर्मियों ने आठ गाड़ियों से करीब दो घंटे में आग बुझा ली। गणेशगंज में रानीगंज चौराहे के पास हरिकिशन साधवानी उर्फ चच्चू की मनोहर ट्रेडिंग नाम से दुकान है।
विज्ञापन
दुकान के ऊपर ही उनका गोदाम बना हुआ। इसमें आइसक्रीम कोन, डिस्पोजल, केक बनाने का सामान, तेल- घी रखा हुआ था। हरि किशन शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दुकान पर बैठे थे। 11 बजे अगल-बगल के लोगों ने उन्हें गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठने की जानकारी दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी विवाद: अखिलेश ने जेपी के बहाने नीतीश से की एनडीए से हटने की अपील, जदयू ने किया पलटवार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी सेंटर विवाद: तस्वीरों में देखिए पुलिस से कैसे भिड़े सपाई, अखिलेश के साथ जुटे हजारों लोग
आननफानन हरिकिशन दुकान से बाहर निकले और दमकल को घटना की जानकारी दी। वह लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। इस बीच एफएसओ चौक दमकलकर्मियों के साथ पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। करीब एक बजे आठ गाड़ियों से उन्होंने आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन