{"_id":"63215dc9ab464354c45d78f5","slug":"fire-broke-out-in-a-building-in-jagdishpur-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट से चार मंजिला भवन में लगी आग, रस्सी के सहारे निकाले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट से चार मंजिला भवन में लगी आग, रस्सी के सहारे निकाले गए परिजन
Wed, 14 Sep 2022 05:11 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 Sep 2022 05:11 PM IST
सार
अमेठी के औद्योगिक क्षेत्र के रोड नम्बर चार पर स्थित एक भवन में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे से हड़कंप मच गया। भवन में मौजूद लोगों को किसी तरह रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। अग्निशमन दल ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
चार मंजिला भवन में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के रोड नम्बर चार पर संजय गांधी पॉलिटेक्निक के सामने कमरौली निवासी ज्ञान लोधी के चार मंजिला मकान में मोटर साइकिल स्पेयर पार्ट्स की दुकान है, जिसमें बुधवार सुबह साढ़े सात बजे इलेक्ट्रिक सार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
धुआं उठने पर जानकारी मिली। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसे देख कर दौड़े आसपास के लोगों ने किसी तरह बिल्डिंग के ऊपर रस्सी के सहारे चढ़कर घर वालों को रस्सी के ही सहारे घर से बाहर निकाला तब जाकर उनकी जान बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडोरामा खाद इकाई और जगदीशपुर शुकुल बाजार से आई अग्नि शमन की गाड़ियों ने दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन घर के भीतर भरा धुआं काफी देर तक छाया रहा। हाईवे से आने जाने वालों का तांता लगा रहा।