{"_id":"5aba7fbd4f1c1b53408b5350","slug":"fire-broke-out-at-annexy-bhawan-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सचिवालय में लगी आग से हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सचिवालय में लगी आग से हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से हुआ था हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की शाम लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) के दूसरे तल पर गृह विभाग के सचिव भगवान स्वरूप के कमरे में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यह आग सचिव के कमरे के बाहर लगे एसी की आउट डोर यूनिट में लगी। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
सचिव गृह भगवान स्वरूप ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी तरह का कोई नुकसान आग से नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आग लगने के कुछ ही मिनट के अंदर अग्निश्मन दल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी, जिसने आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया।