फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire breaks out in school bag warehouse due to a short circuit

Lucknow News: स्कूल बैग के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

Mon, 18 May 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in school bag warehouse due to a short circuit
आग बुझाते दमकलकर्मी।
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के अहिरनखेड़ा गांव में बस्ती के बीच चल रहे स्कूल बैग बनाने के गोदाम में रविवार शाम चार बजे आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


विकासनगर निवासी अमान मारुफी का अहिरनखेड़ा गांव में गोदाम है। रविवार होने के कारण उनका गोदाम बंद था। शाम करीब चार बजे लोगों को गोदाम से आग की लपटें और धुआं उठते दिखा। लोगों ने घटना की सूचना दमकल कर्मियों और अमान को दी। लोग निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। मगर ताला लगा होने के कारण वे असफल रहे। इस बीच एफएसओ चौक प्रशांत कुमार दो गाड़ियों और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने आनन-फानन दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाना शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आग को पूरी तरह से बुझा लिया। एफएसओ ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed