{"_id":"6987a886114e52c76807935c","slug":"fire-breaks-out-in-businessmans-house-in-gomti-nagar-pet-dog-faints-due-to-smoke-lucknow-news-c-13-knp1002-1595616-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमतीनगर में कारोबारी के मकान में लगी आग, धुएं से पालतू कुत्ता बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमतीनगर में कारोबारी के मकान में लगी आग, धुएं से पालतू कुत्ता बेहोश
Sun, 08 Feb 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
गोमतीनगर के पत्रकारपुम चौराहे पर स्थित कारोबारी के मकान में लगी आग।
लखनऊ। गोमतीनगर के पत्रकारपुम चौराहे पर स्थित कारोबारी असीत सिंह के बंद मकान में शनिवार शाम आग लग गई। धुएं के कारण घर में बंधा उनका पालतू कुत्ता बेहोश हो गया। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
असीत सिंह गोमतीनगर विस्तार स्थित अपने फ्लैट में कुछ काम करा रहे हैं। शनिवार शाम घर में पूजा के बाद असीत पत्नी के साथ अपने फ्लैट पर चले गए थे। घर में उनका कुत्ता बंधा था। इस बीच पूजा के दीपक से उनके मकान में आग लग गई। मकान से लपटों और धुएं के गुबार को उठता देख वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी असीत, दमकल और पुलिस को दी। इस बीच धुआं भरने से पोर्च में बंधा कुत्ता बेहोश हो गया। कुछ मिनट में पहुंचे दमकल कर्मियों ने ताला तोड़कर दो गाड़ियों की मदद से करीब आधे घंटे में आग पर काबू लिया। असीत भी घर आ गए। उनकी पत्नी ने जब कुत्ते को बाहर निकाला तो वह होश में आ गया और उनकी अंगुली में काट लिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि हादसे में सिर्फ गृहस्थी का सामान जल गया है।