फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire breaks out at Mohan Hotel in Charbagh, 30 people trapped

Lucknow News: चारबाग स्थित मोहन होटल में लगी आग, 30 लोग फंसे

Sun, 18 May 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 18 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at Mohan Hotel in Charbagh, 30 people trapped
चारबाग स्थित मोहन होटल में लगी आग, 30 लोग फंसे
लखनऊ। चारबाग स्थित मोहन होटल में शनिवार रात करीब 12:00 बजे किचन में आग लग गई। देखते ही देखते धुंआ पूरे होटल में भर गया। दमकल कर्मियों ने होटल में फंसे 30 लोगों को सकुशल निकाला। दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से 12:40 पर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि हजरतगंज के न्यू बेरी रोड निवासी अनिल कुमार अग्रवाल का मोहन होटल है। रात करीब 12 बजे बेसमेंट में बने किचन में आग लगी। लपटें भड़क उठी और पूरे होटल में धुंआ भर गया। कमरों में ठहरे लोग जान बचाकर भागने लगे। सीएफओ मंगेश कुमार के अनुसार घटना के वक्त होटल के 17 कमरों में लोग मौजूद थे। हादसे के वक्त चारबाग युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मंजीत सिंह दुआ, मोनू सिंह और अन्य कई लोग मदद के लिए पहुंच गए थे।
विज्ञापन


धुंआ निकालने के लिए दमकल कर्मियों ने होटल में लगे कांच को तोड़ा। बाहर खड़े जसविंदर सिंह के हाथ में कांच घुस गया। पुलिस ने फौरन उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस रिसाव बताया गया आग की वजह

पुलिस व दमकल के लोगों ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि किचन में गैस रिसाव से आग लगी थी। सही वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। सीएफओ का कहना है कि होटल के मानक पूरे थे या नहीं इसकी जांच की जाएगी।

पहले भी होटलों में लग चुकी है आग

19 जून 2018- चारबाग के एसएसजे इंटरनेशनल व विराट होटल में आग लग गई थी। इसमें सात लोगों की जलकर मौत हो गई थी, जबकि कई लोग झुलस गए थे।
5 सितंबर 2022- हजरतगंज स्थित होटल लेवाना इन में लगी आग, चार की मौत।

8 जुलाई 2024- हुसैनगंज स्थित होटल राज में लगी भीषण आग, शीशा तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी, 30 लोगों को किया गया था रेस्क्यू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed